अभी हाल में लाइव इंडिया अखबार से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह ने न्यू मीडिया के क्षेत्र में सक्रियता शुरू कर दी है. उन्होंने 'आपका खबर डाट काम' नाम से एक वेब पोर्टल लांच किया है. कई न्यूज चैनलों पर विश्लेषक के रूप में दिखने वाले प्रदीप सिंह कई बड़े अखबारों व न्यूज चैनलों में बड़े पदों पर रह चुके हैं. अपने न्यूज पोर्टल के बारे में और इसके कंटेंट के बारे में उन्होंने फेसबुक पर अपने परिचितों को जानकारी दी है, जो इस प्रकार है…
Pradeep Singh : मित्रों, मैंने एक News Portal शुरू किया है। नाम है apkaakhbar.com. आप सब लोगों से अनुरोध है कि इसे देखकर अपनी प्रतिक्रिया दें। प्रतिक्रिया के साथ ही सहयोग की भी अपेक्षा है। उम्मीद है कि आप उत्साह बढ़ाएंगे। पोर्टल की एक सामग्री पढ़ने का विशेष आग्रह है। 'यादें' खंड में अशरफ अजीज़ का संस्मरण – संगीतकार सज्जाद हुसैन की खोज में। यह सातों किश्तों में है। अद्भुत संस्मरण है। पहली किश्त का लिंक यहां दे रहा हूं। http://www.apkaakhbar.com/memories.php?id=330





