Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

कार्पोरेट से जो लड़ेगा, सिस्टम को जो एक्सपोज करेगा, भ्रष्टाचार की दुकान जो बंद कराएगा, वह ऐसे ही थप्पड़ खाएगा

Yashwant Singh : लीक से हटकर जो चलेगा, कार्पोरेट से जो लड़ेगा, सिस्टम को जो एक्सपोज करेगा, भ्रष्टाचारियों की दुकानदारी को जो बंद कराएगा, वह ऐसे ही थप्पड़ खाएगा. ऐसे ही जलालत झेलेगा. ऐसे ही इलजाम पाएगा. ऐसे ही साजिशों का शिकार होगा. ऐसे ही थाना, पुलिस, मुकदमों में फंसाया जाएगा..

Yashwant Singh : लीक से हटकर जो चलेगा, कार्पोरेट से जो लड़ेगा, सिस्टम को जो एक्सपोज करेगा, भ्रष्टाचारियों की दुकानदारी को जो बंद कराएगा, वह ऐसे ही थप्पड़ खाएगा. ऐसे ही जलालत झेलेगा. ऐसे ही इलजाम पाएगा. ऐसे ही साजिशों का शिकार होगा. ऐसे ही थाना, पुलिस, मुकदमों में फंसाया जाएगा..

केजरीवाल ने जो रास्ता चुना है, उस रास्ते की चुनौतियां उन्हें पका कर मजबूत कर देंगी या थका कर समझौता वादी बनने को मजबूर कर देंगी… https://www.bhadas4media.com/ चलाते हुए मीडिया घरानों से पंगा लेकर मैंने हर किस्म की बेहूदगी झेली है. कमजोर दिल वाले और बबुआ टाइप लोग एलीट व कार्पोरेट कुप्रचारों के शिकार होकर संघर्ष करने वालों को ही गलत मानने लगते हैं या शक करने लगते हैं… केजरीवाल ने कार्पोरेट और सिस्टम से पंगा लेना, उनको एक्सपोज करना इसी तरह जारी रखा तो तय मानिए, किसी रोज उन्हें किसी गोली भी खाना पड़ सकता है…

सिस्मट से लड़ना और उसे एक्सपोज करते रहना कोई आसान काम नहीं है… कार्पोरेट की पिल्ला पार्टियां कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को कोई खतरा नहीं हो सकता क्योंकि एक तो सारे बदमाश इन्हीं पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता बन गए हैं. दूसरे, इनके पास सिस्टम द्वारा प्रदत्त या खुद द्वारा तैयार की गई इतनी तगड़ी सुरक्षा होती है कि इनके नजदीक कोई ऐरा गैरा पहुंच ही नहीं सकता..

खैर… केजरीवाल को दूसरा थप्पड़ पड़ने के बाद मेरा और मेरे सभी मित्रों का वोट आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जाना तय हो चुका है. खासकर दिल्ली-एनसीआर में तो आम आदमी पार्टी ने जिन लोगों को मैदान में उतारा है, वे सब एक से एक बेजोड़ लोग हैं. आशीष खेतान, प्रो. आनंद कुमार, जरनैल सिंह, राजमोहन गांधी तो जोरदार हैं ही, आशुतोष ने भी अंबानी को एक्सपोज कराकर अपने पुराने पाप धुल लिए हैं. इन सभी को आंख मूंदकर वोट देना चाहिए ताकि संसद में कुछ ऐसे धाकड़ किस्म के लोग पहुंचें जो पढ़ने लिखने लड़ने भिड़ने वाले हों और बदलते दौर में नई किस्म की जमीनी राजनीति को आगे बढ़ाने का माद्दा रखने वाले हों…

भड़ास के संस्थापक और संपादक यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.


इसे भी पढ़ सकते हैं…

नि:शस्त्र और सुरक्षा विहीन व्यक्ति पर हमला करवाने वालों की 'मर्दानगी'

xxx

केजरीवाल तुम डटे रहो, क्‍योंकि तुमको आगे इन सारे थप्‍पड़ों का जवाब जूतों से देना है

xxx

केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला भाजपाई निकला!

xxx

केजरीवाल को थप्पड़ क्यों मार रहे हो, सीधे गोली मार दो!

xxx

केजरीवाल को दूसरा थप्पड़, राजघाट जाकर ध्यान लगाया

 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...