Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

गोरखपुर में जागरण को पेजीनेटर एवं डिजाइनर की जरूरत, दाम भी घटाए

: जितेंद्र एवं सौरभ ने इस्‍तीफा दिया : जनसंदेश टाइम्‍स के झटके के बाद दैनिक जागरण, गोरखपुर खुद को उबारने में लगा हुआ है. खबर है कि अखबार कई विभागों में भर्ती शुरू करने जा रहा है. जागरण को संपादकीय से लेकर मार्केटिंग, सर्कुलेशन, पेजीनेशन सभी विभागों में कर्मचारियों की जरूरत है. फिलहाल जागरण ने पेजीनेटर और ले आउट डिजाइनर की वेकेंसी का विज्ञापन निकाला है. बीस जनवरी तक इच्‍छुक‍ उम्‍मीदवारों से बायोडाटा भेजने के लिए कहा गया है.

: जितेंद्र एवं सौरभ ने इस्‍तीफा दिया : जनसंदेश टाइम्‍स के झटके के बाद दैनिक जागरण, गोरखपुर खुद को उबारने में लगा हुआ है. खबर है कि अखबार कई विभागों में भर्ती शुरू करने जा रहा है. जागरण को संपादकीय से लेकर मार्केटिंग, सर्कुलेशन, पेजीनेशन सभी विभागों में कर्मचारियों की जरूरत है. फिलहाल जागरण ने पेजीनेटर और ले आउट डिजाइनर की वेकेंसी का विज्ञापन निकाला है. बीस जनवरी तक इच्‍छुक‍ उम्‍मीदवारों से बायोडाटा भेजने के लिए कहा गया है.

खबर है कि अखबार के काम को पटरी पर लाने के लिए ईस्‍ट यूपी हेड रामेश्‍वर पाण्‍डेय गोरखपुर में दो दिनों से डेरा डाले हुए हैं. कर्मचारियों की कमी के चलते अखबार को प्रकाशित करने में भारी परेशानी हो रही है. जनसंदेश टाइम्‍स के झटके से दैनिक जागरण अंदर तक हिल गया है. इसी का परिणाम है कि दैनिक जागरण प्रबंधन ने गोरखपुर महानगर में अखबार की कीमत चार रुपये से घटाकर ढाई रुपये कर दिया है. हालांकि ग्रामीण अंचलों में अखबार का दाम यथावत है, पर बताया जा रहा है कि जनसंदेश टाइम्‍स का प्रकाशन शुरू होने के बाद इसे भी कम किया जा सकता है.

दैनिक जागरण से नाता तोड़ने का सिलसिला भी जारी है. सलेमपुर के ब्‍यूरो प्रभारी जितेंद्र उपाध्‍याय ने भी संस्‍थान से इस्‍तीफा दे दिया है. वे अब जनसंदेश टाइम्‍स के लिए काम करेंगे. खबर है कि भाटपार रानी के प्रभारी सौरभ मिश्रा ने भी जागरण से इस्‍तीफा दे दिया है. वे भी जनसंदेश टाइम्‍स से जुड़ने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इसी के चलते भाटपार रानी का ब्‍यूरो कार्यालय भी कल नहीं खुल सका.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...