रीजनल न्यूज चैनल 'समाचार प्लस' के प्रधान संपादक उमेश कुमार के बारे में अभद्र, मानहानि कारक और आपत्तिजनक कंटेंट फेसबुक पर अपलोड किए जाने को लेकर संजय पाठक व राकेश सैनी के खिलाफ लखनऊ में तहरीर दी गई है. समाचार प्लस चैनल के लखनऊ कार्यालय में कार्यरत आलोक पांडेय की तरफ से दी गई लिखित शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
हजरतगंज थाने में आईटी एक्ट के तहत दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा गया है कि आरोपियों सूरज न्यूज एजेंसी के राकेश सैनी और संजय पाठक ने उमेश कुमार के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक लेख पोस्ट किया है. इससे उमेश कुमार की सामाजिक छवि धूमिल हुई है. इस प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी है.
एसएसपी लखनऊ प्रवीण कुमार ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत दर्ज इस मुक़दमे में आरोपियों पर सख्त कार्यवाही होगी. उमेश कुमार सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने वाले इस लेख के खिलाफ मानहानि का दावा भी ठोक सकते हैं.





