इलाहाबाद से खबर है कि वोट क्लब के पास एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना का कारण जमीनी रंजिश है. धनुहा के रहने वाले पत्रकार विश्वंभरनाथ तिवारी की हत्या का मुकदमा बीजेपी नेता विद्यासागर पाण्डेय और अमित बंसल नामक युवक के खिलाफ दर्ज किया गया है. घटना में उसके बेटे अमित की हालत गंभीर बनी हुई है.
गोली मारने की यह घटना कीटगंज इलाके में वोट क्लब के निकट हुई थी. बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था. बताया जाता है पत्रकार विश्वंभर का नैनी इलाके में एक जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. पत्रकार के बेटे अमित ने इस विवाद से जुड़े बीजेपी नेता विद्यासागर पांडेय और अमित बंसल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी. इसी विवाद में यह घटना हुई है. पुलिस अभी तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है.





