सीरिया के मालूला नगर में लेबनान के अलमनार टीवी चैनल के साथ काम करने वाले तीन पत्रकार आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए। अलमनार टीवी चैनल के अनुसार, संवाददाता हमजा हाज हसन, तीकनीकी विभाग के कर्मचारी हलीम अलवा और कैमरामैन मोहम्मद मुनतिश सोमवार को सशस्त्र आतंकवादियों की ओर से होने वाली फायरिंग में शहीद हो गए।
फायरिंग की घटना सीरियाई सेना के मालूला नगर पर पूर्ण नियंत्रण के कुछ देर बाद हुई। इससे पहले भी सीरिया में आतंकवादियों के हमले में ईरान के प्रेस टीवी और लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल के पत्रकार भी शहीद हो चुके हैं। रिपोर्टर्स विदाउट बार्डर की रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2011 से अब तक सीरिया में 130 से अधिक पत्रकार और संवाददाता मारे जा चुके हैं।





