Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

रूक नहीं रही जागरण की परेशानी, एसपी सिंह, संजय एवं नीरज के ज्‍वाइन करने से मिली राहत

गोरखपुर में दैनिक जागरण की परेशानी खतम होने का नाम नहीं ले रही है. जागरण ने भर्ती अभियान शुरू कर दिया है, पर जाने वालों का सिलसिला अब भी जारी है. सलेमपुर से ब्‍यूरोप्रभारी जीतेंद्र उपाध्‍याय के जाने के दूसरे दिन देवब्रत दीक्षित ने भी दैनिक जागरण को बाय कर दिया. इसके चलते सलेमपुर कार्यालय में ताला लगने की नौबत आ गई थी, पर देवरिया के जिला प्रभारी देवेंद्र ओझा समय से सचेत होने के चलते यह नौबत नहीं आ पाई.

गोरखपुर में दैनिक जागरण की परेशानी खतम होने का नाम नहीं ले रही है. जागरण ने भर्ती अभियान शुरू कर दिया है, पर जाने वालों का सिलसिला अब भी जारी है. सलेमपुर से ब्‍यूरोप्रभारी जीतेंद्र उपाध्‍याय के जाने के दूसरे दिन देवब्रत दीक्षित ने भी दैनिक जागरण को बाय कर दिया. इसके चलते सलेमपुर कार्यालय में ताला लगने की नौबत आ गई थी, पर देवरिया के जिला प्रभारी देवेंद्र ओझा समय से सचेत होने के चलते यह नौबत नहीं आ पाई.

देवेंद्र ने अमर उजाला से संजय यादव को तोड़कर सलेमपुर में जागरण्‍ा का साथी बना दिया, जिससे कार्यालय बंद होने की नौबत नहीं आने पाई. दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि संजय यादव भी जीतेंद्र उपाध्‍याय के पुराने सहयोगी हैं और दोनों में खूब छनती है, इस लिए माना जा रहा है कि जीतेंद्र अपने साथ संजय को भी जनसंदेश टाइम्‍स ले जा सकते हैं. इस संभावना को देखते हुए देवरिया कार्यालय में कार्यरत संजीव शुक्‍ला रोज सलेमपुर में जाकर बैठ रहे हैं.

दूसरी तरफ भाटपार से सौरभ मिश्रा के जनसंदेश टाइम्‍स जाने के बाद विपुल त्रिपाठी को वहां का प्रभारी बना दिया गया है. पर बताया जा रहा है कि विपुल भी सौरभ के संपर्क में हैं. संभावनाएं कई तरह का इशारा कर रही हैं. बरहज और रूद्रपुर में भी जागरण ब्‍यूरो प्रभारियों को तोड़ने के लिए व्‍यूह की रचना की गई है. जनसंदेश टाइम्‍स की रणनीति दिन-ब-दिन जागरण पर भारी पड़ती जा रही है. अभी जनसंदेश टाइम्‍स का प्रकाशन शुरू नहीं हुआ है और संभावना जताई जा रही है कि प्रकाशन होने के बाद और भगदड़ मचेगी.

इधर, जागरण ने भी अपना भर्ती अभियान शुरू कर दिया है. पेजीनेटर और डिजाइनरों का विज्ञापन निकालने के बाद संपादकीय में भर्ती का काम शुरू हो गया है. राष्‍ट्रीय सहारा से नीरज श्रीवास्‍तव को तोड़कर जागरण ने महाराजगंज जिला कार्यालय में जोड़ लिया. गोरखपुर प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष और युनाइटेड भारत के पत्रकार एसपी सिंह को भी दैनिक जागरण ने अपने साथ जोड़ लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...