हरियाणा से हालिया लांच हुए 'आई विटनेस न्यूज़" चैनल से लोगों के जाने का सिलसला जारी है। लांच के तुरंत बाद आउटपुट हेड अख़्लाक़ उस्मानी ने इस्तीफा दे दिया था। इस चैनल के लॉन्चिंग टीम में रही एंकर नेहा कालिया ने भी चैनल को अलविदा कह दिया। एंकर सचिन वर्मा ने भी चैनल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। प्राइम टाइम एंकर अविनाश कुमार सिंह ने भी चैनल से इस्तीफा दे दिया है।
सूचना है कि अविनाश कुमार सिंह ने 'हरियाणा न्यूज़' में बतौर डिप्टी आउटपुट हेड ज्वाइन किया है। प्रबंधन ने उन्हें आउटपुट की जिम्मेदारी के साथ-साथ कई और भी अहम जिम्मेदारियां दी हैं। बताया जा रहा है जल्द ही ये चैनल अपना विस्तार करने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से चैनल के कलेवर और कंटेंट में काफी बदलाव देखने को मिला है।





