यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने अखिल भारतीय सेवा अवकाश नियमावली 1955 के नियम 15 के अंतर्गत दिनांक 01 जुलाई 2014 से एक वर्ष के बिना वेतन के असाधारण अवकाश के लिए आवेदन किया है.
आवेदन में उन्होंने मुख्य रूप से यह कहा है कि वे अपनी व्यक्तिगत हैसियत में कई सामाजिक कार्यों से सम्बद्ध रहते हैं किन्तु उन्हें ऐसा अनुभव हो रहा है कि अधिक मनोयोग और समर्पण से इन सामाजिक कार्यों को करने के लिए मुझे कम से कम एक साल के पूर्ण अवकाश की आवश्यकता है ताकि वे सेवा आचरण नियमावली के तहत पूर्ण समर्पण के साथ सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर सकें.





