जीएनएन न्यूज से खबर है कि एचआर हेड कम एजीएम के पद पर कार्यरत वेंकट शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वेंकट चैनल के साथ लांचिंग के पहले से जुड़े हुए थे. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन द्वारा भलींद्र सिंह को जीएम बनाए जाने से नाराज होकर वेंकट ने अपना इस्तीफा दिया है. वेंकट अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
डीजी न्यूज, इंदौर से खबर है कि महेंद्र सिंह सोनगिरी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. बताया जा रहा है कि प्रबंधन से पटरी नहीं बैठने तथा उत्पीड़न के चलते महेंद्र ने अपना इस्तीफा दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे यह पता नहीं चल पाया है. महेंद्र काफी समय से डीजी को अपनी सेवाएं दे रहे थे.





