Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गाजीपुर

शराबी डिप्टी सीएमओ का कोतवाली में उत्पात (देखें वीडियो)

शराब का नशा जब सिर पर चढ़ जाये तो हंगामा खड़ा होना लाजिमी है। शराब का ऐसा ही नशा गाजीपुर में एक सरकारी मेडिकल आफिसर के सिर पर चढ़ा, और साहब ने सदर कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा मचाया। शराब के नशे मे झूम रहे मेडिकल आफिसर कोतवाली में सरेआम बेलिबास हो गये और पुलिस वालों को जमकर हड़काया।

शराब का नशा जब सिर पर चढ़ जाये तो हंगामा खड़ा होना लाजिमी है। शराब का ऐसा ही नशा गाजीपुर में एक सरकारी मेडिकल आफिसर के सिर पर चढ़ा, और साहब ने सदर कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा मचाया। शराब के नशे मे झूम रहे मेडिकल आफिसर कोतवाली में सरेआम बेलिबास हो गये और पुलिस वालों को जमकर हड़काया।

शराबी साहब गाजीपुर स्वास्थ्य महकमे में डिप्टी सीएमओ प्रशासन के पद पर तैनात हैं। शराब के नशे में चूर डिप्टी सीएमओ साहब पर काबू पाने में पुलिस वालों को नाको चने चबाने पड़े। पुलिस वालों ने स्वास्थ्य अधिकारियों को थाने में बुला कर शराबी साहब की आफत से छुटकारा पाया।

गाजीपुर के डिप्टी सीएमओ डा.आर.के.सिंह मेहरा महकमे में 'शराबी साहब' के नाम से बदनाम हैं। ये साहब आज सदर कोतवाली में पहुंच गये, और शराब के नशे में चूर हंगामा मचाने लगे। नशे में चूर हंगामा मचा रहे साहब पुलिस वालों को अनाप शनाप गालियां देते रहे। शराबी डिप्टी सीएमो इतने पर ही नहीं रुके। जब पुलिस वालों ने उन्हें काबू में करने की कोशिश की तो, साहब हत्थे से उखड़ गये, और बेशर्मी की हद पार करते हुये कोतवाली में ही सरेआम बेलिबास हो गये।

शराबी साहब का ये ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। कोतवाली कैम्पस में शराब के नशे में सराबोर डिप्टी सीएमओ की इस बेशर्म हरकत से परेशान पुलिस वालों जब कुछ नहीं सूझा तो स्वास्थ्य महकमे के बड़े अफसरों को थाने बुलाया गया। शराबी साहब को काबू में करने में नाकाम पुलिस वालों ने शराबी डिप्टी सीएमओ को उनके महकमे के अफसरों के हवाले कर आफत से अपनी जान छुड़ाई। वैसे हंगामे के दौरान डिप्‍टी सीएमओ साहब पुलिसिया पिटाई से शरीर पर पड़े चोट के निशानों को भी दिखा रहे थे जो शायद पुलिसकर्मियों ने उन्‍हे काबू में लाने के लिए जड़े थे।

देखिए हंगामे की वीडियो… नीचे दिए गए दो में से किसी एक लिंक पर क्लिक करिए…

https://www.youtube.com/watch?v=U0DrW0lDTl0

xxx

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/788/interview-personality/shrabi-deputy-cmo-ka-kotwali-mei-utpaat.html

गाजीपुर से कृपा कृष्ण उर्फ केके की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...