Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

चेतन भगत युवाओं को किताब बेचने के लिए सेक्स का ले रहे हैं सहारा!

फेसबुक पर आज आनलाइन हुआ तो एक अखबारी मित्र ने मैसेज दिया कि चेतन भगत अपनी किताब बेचने के लिए सेक्स का सहारा ले रहे हैं, यकीन न हो तो ये लिंक देखिए. मैंने लिंक देखा तो सचमुच वैसा ही था. एक युवा चेतन भगत की किताब पढ़ रहा है, अपने बेड पर लेटे हुए. तभी एक लड़की आती है. वह उपर नीचे के कपड़े उतारकर नंगी हो जाती है और युवक के बगल में लेट जाती है. लेकिन युवक सब देखकर भी उसे इगनोर करता है और चेतन भगत वाली किताब पढ़ता रहता है. आखिर में दिखाया जाता है कि वह लड़की भी कपड़े पहनकर लड़के के बगल में लेटकर उसके साथ मिलकर किताब पढ़ती जाती है.

वीडियो के अंतिम दृश्य में संदेश आता है कि चेतन भगत की किताब बढ़ेंगे तो सेक्स तक करना भूल जाएंगे. मित्र ने मुझसे पूछा कि क्या साहित्यकारों को अब अपनी किताब बेचने के लिए सेक्स का सहारा लेना पड़ेगा, यह कितना जायज है? मैंने जवाब दिया- भई, बाजार है, सब कुछ बिकता है. किताब भी बेचा जाना है क्योंकि किताब छापने वाली कंपनी ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाना चाहती है किताब बेचकर. तो, किताब बेचने के लिए उसे कोई तगड़ा बहाना चाहिए. वो किताब के साथ कुछ फ्री देने का विज्ञापन कर सकती थी, लेकिन उसमें उसे वाकई कुछ फ्री देना पड़ेगा जिसकी कीमत कंपनी को अपनी तरफ से अदा करनी होगी.

ऐसे में उसने वही पुराना फार्मूला निकाला. लड़की के सहारे, नारी देह के सहारे किताब बेचो. कुछ उसी तरह जैसे पुरुषों की शेविंग क्रीम से लेकर शेविंग इनस्ट्रुमेंट तक लड़कियों की देह और अदाओं के सहारे बेचा जाता है. पर किताब पढ़ने की तलुना सेक्स करने से करना थोड़ा बेतुका तो है, उसी तरह जैसे हवन सामाग्री किसी पैंटी में लेपटकर बेची जाए. इससे एक कांट्रास्ट, कांट्राडिक्शन, अटपटापन पैदा होता है और यही अटपटापन ध्यान खींचता है और विज्ञापन अगर ध्यान खींच ले जाए तो समझिए माल ग्राहक के दिमाग में चढ़ गया और उसका बिकना अनिवार्य है.

आप भी देखिए चेतन भगत की किताब का विज्ञापन… क्लिक करें….

Do More Books…

यशवंत

एडिटर, भड़ास4मीडिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...