दैनिक जागरण इलाहाबाद के वरिष्ठ पत्रकार एवं सिटी चीफ की जिम्मेदारी निभा रहे आनंद नारायण शुक्ल ने जागरण को टा-टा कर दिया है। उन्होंने इलाहाबाद में ही जनसंदेश टाइम्स के संपादकीय प्रभारी पद पर ज्वाइन किया है। श्री शुक्ल लंबी छुटटी पर चल रहे थे। इस दौरान उनपर प्रबंधन की ओर से लगातार दफ़्तर आने का दबाव बनाया जा रहा था। बताया जाता है कि इस्तीफे के बाद प्रबंधन ने उनसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार को भी कहा। उन्हें प्रोमोशन और स्पेशल इंक्रीमेंट का भी प्रलोभन दिया गया।
शुक्ला पिछले बारह साल से वे जागरण से जुड़े थे। रिपोर्टिंग के अलावा वे फीचर का भी प्रभार देखते थे। उन्हें नवंबर माह में एक माह की ट्रेनिंग के लिए नोएडा कार्यालय भेजा गया था। लौटकर आए तो उन्हें पता चला कि सिटी चीफ का दायित्व उनसे छीन लिया गया है। इसका कारण पूछने पर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। अलबत्ता उनसे चुनाव डेस्क का प्रभार देखने को कहा गया। हालांकि अपने त्यागपत्र में उन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों को त्यागपत्र का कारण बताया है। श्री शुक्ल की पत्रकारिता के अलावा स्वतंत्र लेखन में भी दखल है। प्रतियोगी छात्रों के लिए वे दो पुस्तकें भागवत, शैव व ब्राह्मण धर्म तथा संगम संस्कृति लिख चुके हैं। एक और पुस्तक शीघ्र ही आने वाली है।






