Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अथारिटी को जियो टीवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

इस्लामाबाद : आईएसआई की शिकायत पर पाकिस्तान रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अथारिटी (पेमरा) को निर्देश दिया है कि वह जियो टेलीविजन नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करे। जियो टेलीविजन नेटवर्क ने पिछले दिनों पाक पत्रकार हामिद मीर पर हुए हमले के लिए आईएसआई को जिम्मेदार ठहराया था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक पेमरा अध्यादेश 2002 की धारा 33 के तहत मीडिया नियामक को अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले इस शिकायत को पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने स्वीकृति दे दी थी।

इस्लामाबाद : आईएसआई की शिकायत पर पाकिस्तान रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अथारिटी (पेमरा) को निर्देश दिया है कि वह जियो टेलीविजन नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करे। जियो टेलीविजन नेटवर्क ने पिछले दिनों पाक पत्रकार हामिद मीर पर हुए हमले के लिए आईएसआई को जिम्मेदार ठहराया था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक पेमरा अध्यादेश 2002 की धारा 33 के तहत मीडिया नियामक को अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले इस शिकायत को पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने स्वीकृति दे दी थी।

अपने आवेदन में चैनल प्रबंधन के खिलाफ आईएसआई और इसके डीजी लेफ्टिनेंट जनरल जहिरूल इस्लाम पर आरोप लगाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ मंत्रालय ने मीडिया नियामक को वे साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं, जो इस चैनल समूह द्वारा लगातार आईएसआई की छवि को दागदार बनाने के लिए किए जाते रहे हैं।  उधर, जियो न्यूज चैनल के खिलाफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय द्वारा देश की मीडिया नियामक प्राधिकरण में की गई शिकायत को लेकर चिंता जताते हुए एक शीर्ष अमेरिकी मीडिया संस्था ने सुरक्षा सेवाओं से संयम बरतने को कहा है। कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट के एशिया कार्यक्रम समन्वयक, बॉब डिएटज ने कहा कि हमने पाकिस्तान मीडिया इलेक्ट्रॉनिक प्राधिकरण से कहा है कि इस दुर्भावनापूर्ण शिकायत पर कार्रवाई नहीं करें। हमने पाकिस्तान की सुरक्षा सेवाओं से कहा है कि मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचाने और संयम बरतें। उन्होंने कहा कि आईएसआई मीडिया में इन आरोपों के खण्डन के लिए स्वतंत्र है, लेकिन उसे कवरेज को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अथॉरिटी (पीईएमआरए) से पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने अपनी शिकायत में जियो की मूल कंपनी इंडिपेंडेंट मीडिया कारपोरेशन पर आरोप लगाया था। इसने आरोप लगाते हुए कहा था कि आईएसआई और इसके अधिकारियों की एकता को कम करने के लिए और इसकी छवि को खराब करने के लिए झूठे और निन्दात्मक अभियान संचालित किया जा रहा है। 19 अप्रैल को तालिबान और आईएसआई के खिलाफ मुखर जियो टीवी के एंकर हामिद मीर की हत्या के प्रयास के बाद पाकिस्तान की सेना, खुफिया समुदायों और मीडिया के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...