रुसी प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन एवं एक रेडियो संपादक के बीच जमकर बहस हुई है. यह घटना रूस के वरिष्ठ संपादकों के साथ पुतिन की बैठक के दौरान हुई. पुलिस ने आरोप लगाया कि उक्त रेडिया संपादक अपने देश की अनदेखी कर रहे हैं. इखो मोस्क्वी नाम के इस रेडिया संपादक से बहस के दौरान पुतिन ने कहा कि वो दूसरे देशों के हित में काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सुबह से लेकर शाम तक जहर उगल रहे हैं.
प्रधानमंत्री तथा रूस के वरिष्ठ संपादकों की यह मीटिंग सरकारी टेलीविजन पर भी प्रसारित की गई. इस बैठक का पूरा विवरण भी पीएम पुतिन की सरकारी वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है.





