लोकसभा के इस चुनावी रेस में कोई हेलीकाप्टर तो कोई चार्टेड प्लेन से दौड़ रहा है ….पर यूपी के बलिया लोकसभा सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरने आये नवीन राय उर्फ़ चुन्नू राय ने तो देश के सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया । जी हां, नवीन राय गधे पर सवार होकर बलिया कलेक्ट्रेट तक नामांकन करने पहुंचे। उनके रोड शो में कुल 14 गधे थे।
निर्दल प्रत्याशी नवीन राय उर्फ़ चुन्नू राय का कहना है कि जब देश के लोकतंत्र को गधे पर सवार कर दिया गया है तो वो खुद इस पर बैठ गए तो क्या दिक्कत। नवीन राय उर्फ चून्नू राय के मुताबिक इस चुनाव में महंगाई बढाने वाले हों या फिर महंगाई का रोना रोने वाले, सभी लोग चुनाव में बेतहाशा खर्च कर जनता को गधा बना रहे हैं। इसलिए उन्होंने गधे पर सवार होकर नामांकन करना बेहतर समझा।
नवीन राय उर्फ़ चुन्नू राय (निर्दल प्रत्याशी , बलिया लोकसभा सीट) की गधे की सवारी और बयान के लिए इन वीडियो लिंक्स पर क्लिक करें:
अनोखा नामांकन : गधे पर लोकतंत्र (पार्ट एक)
https://www.youtube.com/watch?v=6xl8ZOcR1yQ
xxx
अनोखा नामांकन : गधे पर लोकतंत्र (पार्ट दो)
https://www.youtube.com/watch?v=PSuTFMzcJ_I
बलिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट.
आपको भी कुछ कहना है? हां… तो [email protected] पर मेल करें.





