पत्रकार श्याम लाल यादव के घर चोरी होने की खबर है. वे गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित सेक्टर-5 में रहते है. श्याम लाल यादव के फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया. श्यामलाल अपने परिवार के साथ 22 अप्रैल को प्रतापगढ़ में अपने रिश्तेदार की तेरहवीं में गए थे.
बृहस्पतिवार देर शाम उन्हें चोरी की सूचना मिली जिसके बाद वह यहां पहुंचे. चोरों ने घर से हजारों की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, न्यूयार्क से लाया गया डिजिटल कैमरा सहित कीमती सामान चुराया है. इसी के साथ चोरों ने उनकी बेटी के मनी बैक, श्याम लाल को मिले पत्रकारिता के पुरस्कार व अन्य सामान को भी हानि पहुंचाई.





