Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बसपाइयों की दावत पर प्रशासन का छापा, एमएलसी समेत दो सौ लोगों पर केस

गोरखपुर : देवरिया जिला के सलेमपुर विधान सभा के बसपा प्रत्याशी बलिराम प्रसाद के पक्ष में कुंडौली गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश सिंह के घर बुधवार की रात आयोजित दावत में शामिल होना एमएलसी व बसपा नेता संजीव उर्फ रामू द्विवेदी को महंगा पड़ गया। तहसील प्रशासन के मौके पर पहुंचते ही दावत में भगदड़ मच गई। लोग भोजन छोड़कर भागने लगे, गांव में हलचल मच गयी. पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एमएलसी और पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश सिंह सहित दो सौ लोगों पर केस दर्ज किया है। चर्चा है कि प्रशासन के पहुंचने पर एमएलसी दबे पांव मौके से भाग निकले और प्रत्याशी बलिराम कमरे में जा छुपे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिला के सलेमपुर विधान सभा अंतर्गत मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली में बुधवार की रात लार के पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश सिंह के घर पर बसपा प्रत्याशी बलिराम के समर्थन में दावत चल रही थी। इसमें बसपा के सलेमपुर विधानसभा के चुनाव प्रभारी एमएलसी रामू द्विवेदी के अलावा क्षेत्र के करीब 50 गांवों के प्रधान एवं बीडीसी सदस्य समेत करीब दो सौ लोग शामिल थे। दावत में मांसाहारी एवं शाकाहारी दोनों तरह के भोजन का इंतजाम था। इसकी सूचना कुंडौली गांव के ही एक सपा नेता ने प्रशासन को दी। सूचना पर एसडीएम सलेमपुर केके सिंह, तहसीलदार सर्वेंद्र कृष्ण तिवारी, नायब तहसीलदार आनंद कन्नौजिया, एसओ मईल आरके चौधरी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन को देखते ही लोग भोजन छोड़कर भागने लगे।

इस सम्बन्ध में पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश सिंह ने बताया कि उनके घर जन्मदिन की पार्टी थी। प्रशासन का कहना है कि एक घंटे तक वीडियोग्राफी कराई गयी है। बसपा के प्रत्याशी के प्रचार का काम हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दावत में शामिल बसपा प्रत्याशी बलिराम को प्रशासन के डर से आनन-फानन में घर के एक कमरे में छुपना पड़ा। हालांकि पार्टी के  लोग इस बात से इनकार कर रहे हैं। वहीं रामू द्विवेदी अन्य लोग गाड़ियों में सवार होकर भाग निकले। प्रशासन ने भोजन को नष्ट कराते हुए टेंट को रात में उतरवाया। इसको लेकर गांव में आधी रात तक खलबली मची रही। एसडीएम केके सिंह ने बताया कि एसओ मईल आरके चौधरी की तहरीर पर एमएलसी रामू द्विवेदी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश सिंह समेत दो सौ लोगों पर धारा 188 एवं 171एच के तहत केस दर्ज कराया। कहा किसी भी हाल में संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...