यूपी में पुलिस को अब पत्रकारों से भी शांति भंग की आशंका होने लगी है. मामला महाराजगंज जिले का है. यहां के एनएनआईएस न्यूज एजेंसी के रिपोर्टर चंदन चौधरी से पुलिस को खतरा उत्पन्न हो गया है. जिले के नौतनवा थाना पुलिस ने चंदन चौधरी को 107/116 का नोटिस भेजा है. अभी तक यूपी की पुलिस वृद्ध और बच्चों को तो शांति भंग की आशंका में इस धारा में पाबंद करती ही थी, अब उसे पत्रकारों से भी खतरा होने लगा है.
बताया जाता है कि जब चंदन चौधरी ने इस नोटिस को रिसीव करने से मना किया तो पुलिस ने धमकी दी कि आपके खिलाफ वारंट जारी हो जाएगा. उल्लेखनीय है कि चंदन चौधरी महाराजगंज के युवा पत्रकार हैं तथा एनएनआईएस से पहले महुआ न्यूज समेत कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





