पंकज पचौरी के प्रधानमंत्री के मीडिया एडवाइजर बन जाने के बाद उनके द्वारा होस्ट किए जाने वाले पापुलर प्रोग्राम 'हम लोग' की एंकरिंग रवीश कुमार को दे दी गई है. कई वर्षों से पंकज पचौरी 'हम लोग' को होस्ट कर रहे थे और वह इस कार्यक्रम के फेस बन गए थे. बहस संचालित करने का उनका अंदाज सबको पता था. मतलब दर्शक उनसे पूरी तरह कनेक्ट था. अब रवीश कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है.
एनडीटीवी में रवीश के कार्यक्रमों काफी पसंद किए जाते हैं. इस समय रवीश प्राइम टाइम एंकर हैं. हम लोग कार्यक्रम होस्ट किए जाने के कारण वह शुक्रवार के दिन प्राइम टाइम की एंकरिंग नहीं करेंगे. संभव है शुक्रवार को प्राइम टाइम में मेहराज दुबे या कादंबिनी शर्मा दिखें.






