नए साल के दूसरे सप्ताह की टैम रिपोर्ट आ गई है. टीआरपी चार्ट में आजतक ने अपनी पोजिशन और मजबूत कर ली है. आजतक और दूसरे नम्बर के चैनल के बीच लगभग पांच रेटिंग अंकों का अंतर आ गया है. इस बार चौंकाने वाली खबर यह है कि भूत-प्रेत चैनल यानी इंडिया टीवी दूसरे स्थान से फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. दूसरे नम्बर पर स्टार न्यूज ने अपना कब्जा जमाया है. आईबीएन7 एवं न्यूज24 के बीच चूहा-बिल्ली का खेल जारी है.
न्यूज24 एक बार फिर चौथे पायदान पर है, जबकि आईबीएन7 पांचवें स्थान पर काबिज है. इसके बाद क्रमश: जी न्यूज, एनडीटीवी इंडया और समय का नम्बर है. नीचे टॉप आठ चैनलों की रेटिंग.
आजतक – 18, स्टार न्यूज़ – 13.1, इंडिया टीवी – 12.4, न्यूज़24 – 9.2, आईबीएन7 – 8.6, ज़ी न्यूज़ – 8, एनडीटीवी इंडिया – 7.7, समय – 6.3





