नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम के बावजूद चोर इंडिया गेट जैसी महत्वपूर्ण जगह को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। दिल्ली उच्च न्यायालय और मॉडर्न आर्ट गैलरी के पास खड़ी एक हिंदी समाचार चैनल की ओबी वैन के बाहर से गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे चोरों ने एक वीडियो कैमरा चुरा लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि कैमरामैन वैन में कैमरा रख चालक के साथ 15 मिनट के लिए बाहर गया और वापस आने पर कैमरा गायब मिला।






