: इंद्रनील राय होंगे उत्तराधिकारी : आउटलुक ग्रुप में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है. आउटलुक ग्रुप एवं पब्लिकेशन के अध्यक्ष्ा एवं पब्लिशर महेश्वर पेरी अब कंपनी की जिम्मेदारी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. वे इस साल के मार्च तक अपना पद छोड़ देंगे पर कंपनी के साथ कंसल्टेंट के रूप में जुड़े रहेंगे. पेरी की जगह इंद्रनील रॉय को आउटलुक ग्रुप का पब्लिशर बनाया जाएगा. इंद्रनील 1996 से इस ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं तथा वर्तमान में आउटलुक ग्रुप के प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
बताया जा रहा है कि महेश्वर पेरी अब अपना पूरा समय अपने दूसरे पब्लिकेशन पाथफाइंडर को देना चाह रहे हैं, जिसे 2009 में लांच किया गया था. यह पब्लिकेशन करियर360 तथा एजुकेशन 360 का प्रकाशन कर रहा है. इसके बाद भी पेरी आउटलुक के साथ सलाहकार के रूप में अपनी संलिप्तता बनाए रखेंगे. उनका मानना है कि अब वो पूरी तरह से पाथफाइंडर को अपना समय देंगे तथा इसे आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभाएंगे.





