Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

हताश कांग्रेस बाटला हाउस पर स्थिति स्‍पष्‍ट करे : राजनाथ सिंह

देहरादून। उत्तराखंड में मार्च 2012 में भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी हताशा का शिकार हो गई है इसीलिए उसके नेता आपस में विरोधाभासी बयान देकर अपनी हताशा प्रकट कर रहे है। कांग्रेस नेता बाटला हाउस कांड को फर्जी करार देकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे है। ये कहना है भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गाजियाबाद से सांसद राजनाथ सिंह का। श्री सिंह शनिवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार को महंगाई, बेराजगारी, आर्थिक और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाली नीतियों के मोर्चे पर असफल करार देते हुए कहा कि कांग्रेस केन्द्र में सत्तासीन है जिसके परिणामस्वरूप देश में महंगाई और बेरोजगारी की बाढ़ आई हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी असफलता से घबरा गए हैं जिससे वे उल्टे सीधे बयान दे कर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में मार्च 2012 में भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी हताशा का शिकार हो गई है इसीलिए उसके नेता आपस में विरोधाभासी बयान देकर अपनी हताशा प्रकट कर रहे है। कांग्रेस नेता बाटला हाउस कांड को फर्जी करार देकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे है। ये कहना है भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गाजियाबाद से सांसद राजनाथ सिंह का। श्री सिंह शनिवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार को महंगाई, बेराजगारी, आर्थिक और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाली नीतियों के मोर्चे पर असफल करार देते हुए कहा कि कांग्रेस केन्द्र में सत्तासीन है जिसके परिणामस्वरूप देश में महंगाई और बेरोजगारी की बाढ़ आई हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी असफलता से घबरा गए हैं जिससे वे उल्टे सीधे बयान दे कर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कानून मंत्री सलमान खुर्शीद खुद अल्पसंख्यक आरक्षण का नाम लेकर खुले आम आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं और ऊपर से चुनाव आयोग को कमजोर संस्था बता रहे हैं। उनके ऐसे बचकाने बयानों का स्पष्टीकरण देने के लिए खुद प्रधानमंत्री को आगे आना पड़ रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक आरक्षण को संविधान और राष्ट्र विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा देश में धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध करती है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा बाटला हाउस को फर्जी करार देने के मामले में सोनिया गांधी पर निशाना साधा और कहा कि एक तरफ दिग्विजय सिंह उसे फर्जी करार देते हैं तो दूसरी तरफ चिदंबरम उसे सही बताते हैं, इससे देश की जनता भम्रित हो रही है। उन्होंने सोनिया गांधी से इस विवाद पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

भाजपा नेता ने केन्द्र सरकार की उस नीति का तीखा विरोध किया जिसके तहत फुटकर व्यवसाय में एफडीआई की इजाजत दी गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जिस तरह फुटकर व्यवसाय में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की इजाजत दी है उससे आने वाले समय में देश की आर्थिक दशा खराब होगी। उन्होंने देश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा सरकार होगी वहां इस कानून को क्रियान्वित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों को विकास के मामले में भाजपा शासित राज्यों से बहुत पीछे बताते हुए उत्तराखंड सरकार को लोकपाल और सिटीजन चार्टर लागू करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश में आर्थिक विकास की दर 8 फीसदी औसत है वहीं भाजपा शासित राज्यों में यही दर 10 फीसदी के आसपास जा पहुंची है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध को 50 साल हो गए अभी तक कांग्रेस सरकार उस युद्ध में भारत की हार की पड़ताल करने वाले हेंडर्सन बु्रक्स कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर सकी है। उन्होंने केन्द्र सरकार से उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि उस समय की कांग्रेस सरकार की गलत सामरिक नीतियों की वजह से आज भारत की हजारों वर्ग किलोमीटर जमीन चीन के कब्जे में है और भारत को कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए भी चीन की इजाजत लेनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक जनता की आंखों में धूलझोंक कर सरकार तो बनाई लेकिन देश को तोड़ा है।

उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने पांच साल पहले जो वादे किए थे उसे पूरा किया है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा और राज्य में बेरोजगारी को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। पार्टी में बगावत के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है और यहां हर कार्यकर्ता टिकट की आस रखता है। लेकिन जो बगावत पर उतरे है उन्हें जल्द ही मना लिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। इस दौरान उनके साथ मेयर विनोद चमोली,प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेड़ा,दीप्ती रावत,डा. देवेन्द्र भसीन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

देहरादून से धीरेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...