सिर्फ हिमाचल प्रदेश की खबरों पर केंद्रित एक न्यूज चैनल शुरू हो गया है. नाम है 'हिमाचल आजकल'. शिमला में इस चैनल का उदघाटन किया हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पीके धूमल ने. उन्होंने इस मौके पर कहा कि पेड न्यूज लोकतंत्र के लिए खतरा है. इस चैनल के हेड जनसत्ता व ट्रिब्यून समेत कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके भानु हैं. चैनल को अभी लाइसेंस नहीं मिला है इसलिए फिलहाल दिशा चैनल पर टाइम स्लाट लेकर 'हिमाचल आजकल' नाम से पांच छह बुलेटिन चलाए जा रहे हैं. दिशा चैनल धार्मिक चैनल है जिसे अब करेंट अफेयर्स के चैनल में तब्दील किया जा रहा है. इसके हेड माधवकांत मिश्रा हैं. 'हिमाचल आजकल' का प्रोजेक्ट तारा बिजनेस ग्रुप का है. 'हिमाचल आजकल' चैनल की लांचिंग को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई ने जो खबर जारी की है, वो इस प्रकार है…
Paid news threat to democracy: Dhumal
Shimla: Himachal Pradesh Chief Minister PK Dhumal on Saturday described "paid news" as a "threat" to democracy and asked the media to maintain neutrality to protect its credibility. Speaking at the launch of a new TV channel "Himachal Aajkal", Dhumal asked the media to play the role of a "real watchdog" and help reinforce moral values in society. He hoped the new channel would go a long way in projecting the state in the "right perspective and penetrate into new areas waiting for exposure". He said Himachal Pradesh has emerged as role model of development and Has won 52 national and international awards for development in various fields in the four years. PTI





