यह कानाफूसी पटना से है. राष्ट्रीय सहारा, पटना के एक रिपोर्टर को एक आईपीएस ने रिपोर्टिंग से हटवाकर डेस्क पर पहुंचवा दिया है. रिपोर्टर का नाम राजीव रंजन बताया जाता है. आईपीएस महोदय हैं अमिताभ दास. सूत्रों के मुताबिक राजीव रंजन ने कोई खबर प्रदेश के नौकरशाही से जुड़ी लिखी. इसमें आईपीएस अमिताभ दास समेत कई लोगों के नाम थे. इस खबरो मनगढ़ंत व झूठी बताते हुए आईपीएस अमिताभ दास ने सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा से संपर्क साधा और रिपोर्टर की शिकायत की.
बताते हैं कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सहारा प्रबंधन ने फिलहाल रिपोर्टर को शंटिंग में डाल दिया है. वे अब डेस्क पर बैठकर दूसरों की लिखी खबरें संपादित करने लगे हैं. इस घटनाक्रम की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. अगर पूरे प्रकरण के बारे में आपको कुछ नई जानकारी हो तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का सहारा ले सकते हैं या फिर [email protected] पर मेल कर सकते हैं.





