Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

प्रेस क्लब आफ इंडिया के चुनाव में सत्ताधारी पैनल भारी मतों से विजयी

प्रेस क्लब आफ इंडिया का इस बार का चुनाव अच्छे काम पर मुहर लगाने वाला साबित हुआ. पिछले साल परवेज अहमद और पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के भ्रष्टाचारी पैनल को हराकर सत्ता में आई नई टीम ने इस दफे भी जो पैनल उतारा, उसी को पीसीआई सदस्यों ने भारी बहुमत से जिता दिया है. माना जा रहा है कि कमेटी के साल भर के अच्छे कामों को प्रेस क्लब आफ इंडिया के सदस्यों ने पसंद किया और इसी अंदाज में सेवा करते रहने के लिए फिर मौका दिया है. प्रेसीडेंट पद पर सत्ताधारी पैनल के रामचंद्रन उर्फ राम जीते हैं.

प्रेस क्लब आफ इंडिया का इस बार का चुनाव अच्छे काम पर मुहर लगाने वाला साबित हुआ. पिछले साल परवेज अहमद और पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के भ्रष्टाचारी पैनल को हराकर सत्ता में आई नई टीम ने इस दफे भी जो पैनल उतारा, उसी को पीसीआई सदस्यों ने भारी बहुमत से जिता दिया है. माना जा रहा है कि कमेटी के साल भर के अच्छे कामों को प्रेस क्लब आफ इंडिया के सदस्यों ने पसंद किया और इसी अंदाज में सेवा करते रहने के लिए फिर मौका दिया है. प्रेसीडेंट पद पर सत्ताधारी पैनल के रामचंद्रन उर्फ राम जीते हैं.

जनरल सेक्रेट्री पर इसी पैनल के अनिल आनंद आसीन हुए हैं. रामचंद्रन जी फाइल्स नामक अंग्रेजी पत्रिका में काम करते हैं जबकि अनिल आनंद ग्रेटर कश्मीर नामक जम्मू के अखबार के दिल्ली ब्यूरो के चीफ हैं. अध्यक्ष के लिए लड़ रहे पंकज सिंह और जगदीश यादव की हार हुई है. वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट जगदीश यादव के बारे में माना जा रहा है कि वे पुष्पेंद्र पैनल की तरफ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे. जनरल सेक्रट्री पद पर नीलम महाजन सिंह भी लड़ रही थीं, जो कि हार गई हैं.

वाइस प्रेसीडेंट के पद पर अरुण केसरी (यूनीवार्ता) विजयी हुए हैं.  उन्होंने सविता श्रीवास्तव को हराया. ज्वायंट सेक्रेट्री के पद पर टाइम्स आफ इंडिया की महुआ चटर्जी विजयी हुई हैं. ये भी सत्ताधारी पैनल की उम्मीदवार थीं. महुआ चटर्जी ने एनडीटीवी वाले राजीव रंजन को हराया. ट्रेजरार उर्फ कोषाध्यक्ष पद पर इस बार फिर एनडीटीवी वाले नदीम काजमी रिपीट हुए हैं. मैनेजिंग कमेटी के कुल 16 सदस्यों में करीब दर्जन भर से ज्यादा सदस्य सत्ताधारी पैनल के जीत रहे हैं. सबसे ज्यादा वोट राष्ट्रीय सहारा के नेशनल ब्यूरो में कार्यरत संजय सिंह को मिले हैं. वे पिछले कार्यकाल में भी मैनेजिंग कमेटी मेंबर थे. संजीव उपाध्याय, अदिति टंडन, पारुल चंद्रा आदि के मैनेजिंग कमेटी मेंबर के लिए जीतने की खबर है. मतगणना का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...