सम्मानीय बंधु यशवंत जी, आपके लोकप्रिय पोर्टल पर खबर ‘‘खाद्यान्न कालाबाजारीः कल्पतरू एक्सप्रेस का पत्रकार आया लपेटे में’’ प्रसारित हो रही है. यह खबर वास्तव में असत्य एवं निराधार है. यह खबर जिस व्यक्ति ने आपके पोर्टल पर प्रस्तुत की है, उस व्यक्ति से मेरे व्यक्तिगत ताल्लुकात उत्तम नहीं हैं. इस व्यक्ति के विरुद्ध चेक बाउंस के मामले में मेरे द्वारा सीजेएम कोर्ट कासगंज में एक वाद डाला गया है जो लंबित है. इसी मामले की साजिश के तहत मुझे खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में फंसाए जाने का प्रोपोगंडा महज उपरोक्त व्यक्ति द्वारा रचा गया है.
वाकया यह है कि मेरी उचित दर विक्रेता दुकान पर किसी दूसरी दुकान का संबंद्धीकरण जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा लगाया गया था. इस संबंद्धीकरण को बीती 12 जनवरी को मेरे द्वारा प्रार्थना पत्र देकर हटवा दिया गया. संबंधित चक्की संचालक पर जो खाद्यान्न पकड़ा गया है, उससे मेरा कोई ताल्लुक नहीं है. कृपया इस खबर को प्रसारित न किया जाए, इससे मेरी छवि धूमिल हो रही है. जो प्रार्थना पत्र संबद्धीकरण हटाने का जिलापूर्ति अधिकारी को दिया है उसकी रिसीविंग फोटो प्रति आपकी सेवा में प्रस्तुत है, इससे स्पष्ट हो जाएगा कि सही मैं हूं या इस खबर को भेजने वाला.
धन्यवाद!
पुष्पेंद्र सोनी
ब्यूरो, कल्पतरू एक्सप्रेस
जनपद : कांशीरामनगर (कागसंज)
संलग्नः जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा रिसीविंग कापी






