Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

आचार संहिता के उल्‍लंघन में प्रत्‍याशी के भाई का चालान, हजारों लीटर कच्‍ची शराब बरामद

गोरखपुर। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रायफल के साथ घूम रहे एक प्रत्याशी के भाई का पुलिस ने चालान कर दिया है। चिल्लूपार विधानसभा सीट से पीस पार्टी के प्रत्याशी दारा निषाद के भाई राजकुमार निषाद पुत्र राम किशोर निषाद निवासी कोइली खाल थाना बड़हलगंज और बिशुन देव पुत्र सुभाष मल्लाह निवासी सेमरा बड़हलगंज स्कार्पियो गाड़ी से जनसंपर्क में निकले थे। बड़हलगंज क्षेत्र के टेढ़िया बंधे के पास चेकिंग कर रहे पुलिस वालों ने उनकी गाड़ी रोकी और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में वाहन का चालन कर असलहा जब्त कर लिया।

गोरखपुर। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रायफल के साथ घूम रहे एक प्रत्याशी के भाई का पुलिस ने चालान कर दिया है। चिल्लूपार विधानसभा सीट से पीस पार्टी के प्रत्याशी दारा निषाद के भाई राजकुमार निषाद पुत्र राम किशोर निषाद निवासी कोइली खाल थाना बड़हलगंज और बिशुन देव पुत्र सुभाष मल्लाह निवासी सेमरा बड़हलगंज स्कार्पियो गाड़ी से जनसंपर्क में निकले थे। बड़हलगंज क्षेत्र के टेढ़िया बंधे के पास चेकिंग कर रहे पुलिस वालों ने उनकी गाड़ी रोकी और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में वाहन का चालन कर असलहा जब्त कर लिया।

उधर एक दूसरी खबर यह है कि चुनावी समर में कच्ची का सहारा लेने वाले एक प्रत्याशी को जबरदस्त झटका लगा है। गोरखपुर की खोराबार पुलिस ने कुसम्ही जंगल में चल रही कच्ची शराब की डिस्टलरी पर छापा मारकर करीब 200 कुंतल लहन नष्ट कर कई भट्टियां तोड़ दी। तीन ट्रक से आये लहन को पकड़ने वाली पुलिस कारोबारियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। कारोबारी तुर्रा नाला तैरकर फरार हो गए। चर्चा है कि एक प्रत्याशी के आर्डर पर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।

खोराबार के कुसम्ही जंगल में विनोद वन के पास ही थोड़ी दूर पर नर्सरी है। तुर्रा नाला के किनारे नर्सरी में क्षेत्र के कुछ दबंगों की शह पर काफी दिनों से अवैध शराब का धंधा चल रहा था। कुछ दिनों पूर्व वन विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा तो भट्ठियां, लहन और शराब बनाने का उपकरण बरामद हुआ। चर्चा है कि इस दौरान चुनाव आने पर एक प्रत्याशी ने बड़े पैमाने पर कच्ची का आर्डर दिया, जिसके चलते करीब तीन ट्रकों पर लादकर भारी मात्रा में लहन मंगाई गई थी।

रविवार को इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार सिन्हा ने दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ नर्सरी में छापा मारा। पुलिस को देखकर कारोबारी तुर्रा नाला में कूद फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 200 लीटर वाले करीब 20 गैलन, 80 लीटर शराब, 40 लीटर के गैलन, करीब 200 कुंतल लहन बरामद किया। लहन नष्ट करके पुलिस ने शराब जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि वनटांगिया महेश शराब का कारोबार करता है। उसकी तलाश की जा रही है। मौके पर मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस कारोबारियों तक पहुंचने के प्रयास में लगी है। सूत्रों की मानें तो कुसम्ही बाजार में अवैध शराब का कारोबार जमकर होता है। एक दबंग सरैया डिस्टिलरी से शराब बनाने वाला रेक्टिफाइड स्प्रिट लाकर शराब बनवाता है। चुनाव में उसके वहां बनी शराब खूब खपती है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...