: भास्कर ज्वाइन करेंगी उपमा सिंह : आई नेक्स्ट, गोरखपुर से खबर है कि विकास वर्मा ने यहां डीएनई के पोस्ट पर ज्वाइन किया है. वे इस टैबलाइड अखबार के संपादकीय प्रभारी भी होंगे. उल्लेखनीय है कि संपादकीय प्रभारी रहे सुनील द्विवेदी के हिंदुस्तान, नोएडा से जुड़ जाने के बाद से यह पद खाली चल रहा था. आई नेक्स्ट आने से पहले विकास वर्मा इंडिया न्यूज को दिल्ली में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके पहले भी वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं.
अमर उजाला, लखनऊ से खबर है कि उपमा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे डेस्क पर कार्यरत थीं. बताया जा रहा है कि वे अपनी नई पारी दैनिक भास्कर के साथ पंजाब में शुरू करने जा रही हैं. हालांकि इस संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने अमर उजाला से इस्तीफा दिया है और ना ही कहीं और ज्वाइन करने जा रही हैं.





