नोएडा : कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक मीडिया कर्मी की मौत हो गई। एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की सूचना की घर में कोहराम बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मीडियाकर्मी चंद्रशेखर सेक्टर-16ए फिल्म सिटी में निजी चैनल में कार्यरत था। वह दोस्त राहुल के साथ शुक्रवार रात मोटरसाइकिल से ग्रेटर नोएडा घर जा रहा था। डीएनडी पुल के नीचे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहुल ने घटना की सूचना सौ नंबर पर पुलिस व अपने ऑफिस पर दी। ऑफिस से आए अन्य साथियों ने दोनों को सेक्टर-19 स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चंद्रशेखर ने दम तोड़ दिया। राहुल की स्थिति खतरे से बाहर है। साभार : जागरण






