Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

उपेक्षा से आहत होकर इंडिया न्‍यूज से राजेंदर सिंह नेगी का इस्‍तीफा

इंडिया न्‍यूज से खबर है कि देहरादून में कार्यरत राजेंदर सिंह नेगी ने इस्‍तीफा दे दिया है. नेगी ने भेजे गए अपने इस्‍तीफे में कहा है कि देहरादून में ब्‍यूरोचीफ पद के लिए उनकी अनदेखी की जा रही थी, जिसके चलते उनको इस्‍तीफा देना पड़ रहा है. वे चैनल की लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. इसके पहले भी वे जी न्‍यूज, टाइम्‍स नाउ जैसे चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. नीचे उनके द्वारा संपादक और असाइनमेंट हेड को भेजा गया मेल. 

इंडिया न्‍यूज से खबर है कि देहरादून में कार्यरत राजेंदर सिंह नेगी ने इस्‍तीफा दे दिया है. नेगी ने भेजे गए अपने इस्‍तीफे में कहा है कि देहरादून में ब्‍यूरोचीफ पद के लिए उनकी अनदेखी की जा रही थी, जिसके चलते उनको इस्‍तीफा देना पड़ रहा है. वे चैनल की लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. इसके पहले भी वे जी न्‍यूज, टाइम्‍स नाउ जैसे चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. नीचे उनके द्वारा संपादक और असाइनमेंट हेड को भेजा गया मेल. 

सेवा में,
संपादक एवम असाइंमेंट हेड                                                       स्थान : देहरादून
इंडिया न्यूज़

विषय- देहरादून में चैनल के दायित्वों से त्यागपत्र

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं विगत वर्षों (चैनल की स्थापना) से इंडिया न्यूज़ के लिए देहरादून में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ। सभी वरिष्ट सहयोगियों के दिशा निर्देशों में मैंने पूरे मनोयोग और क्षमता से अपने कर्तव्य को निर्वहन करने का प्रयास किया है। लेकिन अब ज़ब चैनल, इंडिया न्यूज़ उत्तरप्रदेश / उत्तराखंड को शुरू कर तरक्की की नई ऊंचाई छू रहा है, ऐसे में परिस्तिथियाँ कुछ ऐसी बन गयी हैं कि मुझे इस्तीफ़ा देना पड़ रहा है। नैतिकता और स्वाभिमान के मद्देनज़र में इन तमाम परिस्तिथियों का ज़िक्र करना आवश्यक समझता हूँ लिहाज़ा जिसका विवरण में आगे दे रहा हूँ।

* अपने आठ साल के अपने इलेक्ट्रानिक मीडिया के अनुभव के दौरान में इंडिया न्यूज़ के अतरिक्त ईटीवी उत्तरप्रदेश / उत्तराखंड, जी न्यूज़ नेशनल, टाइम्स नाउ में मेरठ, बागपत, हरिद्वार, गढ़वाल, देहरादून में सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुका हूँ। वावजूद इसके ज़ब इंडिया न्यूज़ उत्तरप्रदेश / उत्तराखंड को लॉंच किया गया तो मुझे पूरी तरह से नज़रंदाज़ किया गया। देहरादून ब्यूरो चीफ के लिए ऑफिस द्वारा ऐसे तमाम लोगों से संपर्क किया जा रहा है, जो खुद मेरे पूर्व के चैनलों में मुझसे जूनियर रहे हैं और आज भी योग्यता को लेकर मेरा अनुसरण करते हैं। वो सभी हैरान हो कर मुझसे सवाल कर रहे हैं, लेकिन मेरा खुद का संस्थान मुझे योग्य नहीं समझता। वर्तमान मे मैं राजधानी के इलेक्ट्रौनिक मीडिया से जुड़े गिने चुने वरिष्‍ठ पत्रकारों में एक हूँ। मेरे अपने चैनल में लगभग चार साल के कार्यकाल के दौरान मेरी कार्यक्षमता कर्तव्यनिष्ठा को लेकर कभी सवाल नहीं उठाये गये लेकिन अब चैनल में शांतिपूर्वक ढंग से अपने दायित्व का निर्वहन करना ही मेरी अयोग्यता बन गयी है।

अब ऐसे में इंडिया न्यूज़ उत्तरप्रदेश / उत्तराखंड में मेरी नज़रंदाज़ी की ऐवज में किसी अन्य के अधीन कर्तव्यों को ईमानदारी से निर्वहन करना मेरे लिए नामुकिन होगा। लिहाज़ा मैं चैनल से जुड़े अपने सभी दायित्वों से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ। कृपया मेरा इस्तीफ़ा स्वीकार करने का कष्ट करें। मुझे दिल्ली ऑफिस और तमाम अन्य स्थानों पर कार्यरत वरिष्ठ और समकक्ष सहयोगियों से हमेशा मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा है, जिसके लिए में तहे दिल से आभारी हूँ।  इंडिया न्यूज़ उत्तरप्रदेश / उत्तराखंड और नेशनल समेत संस्थान के तमाम चैनल के लिए मेरी ओर से शुभकामना।

धन्यवाद

राजेंदर सिंह नेगी
देहरादून

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...