Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

उत्तराखंड के लिए स्टार न्यूज का सर्वे खरीदा जा चुका है!

देहरादून : उत्तराखंड के लिए स्टार न्यूज और नेलसन के चुनाव पूर्व सर्वे के नतीजे इस प्रकार हैं- भाजपा- 39 कांग्रेस- 29 अन्य-02 । इसका सीधा अर्थ यह है कि स्टार न्यूज के मुताबिक भाजपा इन चुनावों में अभूतपूर्व जीत हासिल करने जा रही है। इस सर्वे का दूसरा नतीजा- उत्तराखंड चुनावों में बसपा और यूकेडी का सफाया । सर्वे का तीसरा नतीजा- भाजपा के सभी मंत्री और विधायक फिर से चुनाव जीतने जा रहे हैं। आप मानेंगे कि स्टार न्यूज ही ऐसा चैनल है जिसने अपनी साख दांव पर लगाकर और दुस्साहस की हद तक जाकर यह चुनाव सर्वे किया है।

देहरादून : उत्तराखंड के लिए स्टार न्यूज और नेलसन के चुनाव पूर्व सर्वे के नतीजे इस प्रकार हैं- भाजपा- 39 कांग्रेस- 29 अन्य-02 । इसका सीधा अर्थ यह है कि स्टार न्यूज के मुताबिक भाजपा इन चुनावों में अभूतपूर्व जीत हासिल करने जा रही है। इस सर्वे का दूसरा नतीजा- उत्तराखंड चुनावों में बसपा और यूकेडी का सफाया । सर्वे का तीसरा नतीजा- भाजपा के सभी मंत्री और विधायक फिर से चुनाव जीतने जा रहे हैं। आप मानेंगे कि स्टार न्यूज ही ऐसा चैनल है जिसने अपनी साख दांव पर लगाकर और दुस्साहस की हद तक जाकर यह चुनाव सर्वे किया है।

इसके दो ही कारण हो सकते हैं। या तो सर्वेक्षण खरीद लिया गया हो या स्टार न्यूज उत्तराखंड की राजनीति की नब्ज जानता हो। आपसे आग्रह है कि आप सभी दलीय आग्रहों से बाहर आकर तार्किक आधार पर इस सर्वे का विवेचन करें और फेसबुक कुटुंब को बतायें कि क्या सर्वे बिका है या फिर यह बिल्कुल सही है।

एक पत्रकार के रूप में मेरे पास लगभग 42 सीटों पर विभिन्न श्रोतों से मिले इनपुट हैं। इनमें से भी लगभग आधी सीटों पर राजनीतिक समीकरण बेहद उलझे हुए हैं। लेकिन बाकी 22 सीटें पर जो संभावित बढ़त दिखाई दे रही है उसमें कांग्रेस को हल्की बढ़त है। मैं 2007 के चुनाव के नतीजों का भी जिक्र करना चाहूंगा जिसमें भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। बावजूद इसके कि तब कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप भी थे, तिवारी कठघरे में थे और सत्ता विरोधी रूझान भी कांग्रेस के ही खिलाफ था।

यह याद रखा जाना चाहिए कि तब भी जनरल खंडूड़ी ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे और भाजपा में बगावत और भितरघात का स्तर इस बार के मुकाबले एक चैथाई भी नहीं था। यदि यह राजनीतिक लाजिक बेमतलब हो गया है तब साफ है कि राज्य में भाजपा के पक्ष में आंधी चल रही है। यदि यह आंधी सच है तो फिर इसके दो ही कारण हो सकते हैं। एक तो भाजपा ने इतने विकास कार्य किए हैं कि लोगों के जीवन में गुणात्मक बदलाव आया है या फिर समूचे उत्तराखंड के सर पर टीम अन्ना का जादू बोल रहा है। असामान्य राजनीतिक परिस्थितियों के बिना किसी दल को उत्तराखंड के

राजन टोडरिया

राजन टोडरिया

इतिहास का सबसे बड़ा बहुमत मिलना असंभव है। क्या ऐसा है?

लेखक राजन टोडरिया उत्तराखंड के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...