दैनिक भास्कर से खबर है कि अक्षय जैन ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी अमर उजाला से शुरू करने जा रहे हैं. उन्होंने नोएडा में जीएम के रूप में ज्वाइन किया है. वे पिछले बारह सालों से इस फील्ड में सक्रिय हैं. संभावना है कि उन्हें उजाला के टच प्वाइंट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
दैनिक भास्कर, पाली से खबर है कि राजेंद्र नायक ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. राजेंद्र ने अपनी नई पारी उदयपुर में अपराह्न टाइम्स के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है. राजेंद्र भास्कर से पहले राजस्थान पत्रिका से जुड़े हुए थे, प्रबंधन द्वारा मध्य प्रदेश के जबलपुर तबादला किए जाने के बाद उन्होंने भास्कर ज्वाइन कर लिया था.





