नवांशहर : चुनाव आयोग ने गुप्त शिकायत के आधार पर शिक्षा विभाग ने जिले के चार शिक्षकों को चंडीगढ़ मुख्यालय बुलाया है। शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के चार शिक्षक जो कि पत्रकारिता जगत से भी जुड़े हुए हैं, की किसी ने गुप्त शिकायत चुनाव आयोग से कर दी। इस शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग ने तुरंत इन सभी चारों शिक्षकों को उस स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की सिफारिश कर दी कि जहां पर चुनाव नहीं हो रहे हैं।
बस, इसी आदेश की अनुपालना करने हुए विभाग ने इन सभी की ड्यूटी चंडीगढ़ मुख्यालय में कर दी है। गौरतलब है कि जिले में शिक्षण कार्य के साथ पत्रकारिता करने वाले शिक्षकों की संख्या बीस से भी कही ज्यादा है, लेकिन चुनाव आयोग का नजला सिर्फ इन चार शिक्षकों पर ही गिरा है। हालांकि लोगों का मानना है कि चुनाव संपन्न हो के बाद ये सभी शिक्षक फिर से अपने पुराने स्टेशनों पर वापस आ जाएंगे। साभार : जागरण





