Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जम्‍मू में सिखों ने एनबीसी चैनल का पुतला फूंका

जम्मू। अमेरिकी चैनल एनबीसी में एक कार्यक्रम के होस्ट जेय लेनो की अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पर छींटाकशी करने पर सिख संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताया है। रियासत की निरभव निरवैर आर्गनाइजेशन ने मंगलवार को विरोध में अमेरिकी चैनल एनबीसी का पुतला जलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। एयरपोर्ट रोड स्थित करन बाग में प्रदर्शनकारियों ने अपने गुस्से की भड़ास निकालते हुए चैनल के प्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए भारत सरकार से अमेरिका पर दबाव बनाने को कहा।

संगठन के महासचिव रमणीक सिंह सासन के नेतृत्व में सिखों ने एयरपोर्ट के पास प्रदर्शन किया। महासचिव सासन ने कहा कि अमेरिकी चैनल एनबीसी ने सिखों के पवित्र धार्मिक स्थान श्री हरिमंदिर साहिब को लेकर विवादित टिप्पणी की। इससे सिखों की आस्था को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि अमेरिका को उक्त चैनल के खिलाफ सख्त एक्शन लेने को कहा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी धर्म, समुदाय या संगठन के बारे में गलत टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। जबकि हरि मंदिर साहिब गुरू घर यानी भगवान का घर है।

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के उक्त चैनल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उस पर कार्रवाई की मांग की है। अमेरिका में एनबीसी चैनल पर चल रहे लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम द टूनाइट शो में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तस्वीर दिखाते हुए जेय लेनो ने कहा था कि यह अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी के लिए गर्मियों के लिहाज से संभावित ठिकाना है। इससे सिखों में भारी रोष है। साभार : अमर उजाला

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...