Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मैनेज हुआ जनसंदेश चैनल का कार्यक्रम, प्रत्‍याशी के होटल में हुआ आयोजन!

आज के दौर में जब पेड न्यूज़ और राजनैतिक दलों के हाथ बिकने वाली पत्रकारिता को रोकने के प्रयास चुनाव आयोग और मीडिया के निति निर्देशक कर रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश में मौजूदा चुनावी दौर में न्यूज़ चैनल और उनके स्वनामधन्य स्ट्रिंगर छाप पत्रकार नए नए पैंतरे अपना रहे हैं. यही कारनामा कभी बसपाई चैनल के नाम से मशहूर जन सन्देश चैनल ने दिखाया है. जनसंदेश चैनल के चुनाव क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच होने वाले चुनावी कार्यक्रम का एक आयोजन प्रदेश के बहराइच जनपद में भी हुआ था.

आज के दौर में जब पेड न्यूज़ और राजनैतिक दलों के हाथ बिकने वाली पत्रकारिता को रोकने के प्रयास चुनाव आयोग और मीडिया के निति निर्देशक कर रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश में मौजूदा चुनावी दौर में न्यूज़ चैनल और उनके स्वनामधन्य स्ट्रिंगर छाप पत्रकार नए नए पैंतरे अपना रहे हैं. यही कारनामा कभी बसपाई चैनल के नाम से मशहूर जन सन्देश चैनल ने दिखाया है. जनसंदेश चैनल के चुनाव क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच होने वाले चुनावी कार्यक्रम का एक आयोजन प्रदेश के बहराइच जनपद में भी हुआ था.

इस कार्यक्रम को बहराइच जनपद के बहराइच विधानसभा में उसी होटल के हाल में कराया गया जिस होटल के मालिक बसपा के टिकट से इसी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे है. बहराइच शहर के बीच में स्थित शेरान होटल के मालिक मुसर्रफ खान उर्फ शेख मुसर्रफ बसपा के उम्मीदवार हैं और इस बात को पूरा शहर जानता हैं. ऐसे में चैनल के कार्यक्रम का इसी होटल में रखा जाना और मात्र सिर्फ गिनती के उन लोगों को बुलाना, जो एक खास समुदाय विशेष से आते हों और होटल मालिक के सबसे खास वोट वर्ग के हों, यह इस कार्यक्रम के कहीं ना कहीं मैनेज होने की शंका पैदा कर देता है.

इस कार्यक्रम में जो लोग बैठाए गये थे उन्हें पूरी तरह से रटाया गया था कि जनसंदेश चैनल की बार-बार तारीफ़ की जाए. खैर यह तो अधिकतर चैनल के लोग करते रहते हैं. पर यह भी जानकारी सुनने में आ रही है कि जनसंदेश चैनल की पूरी टीम के रहने का खर्च इसी होटल के मालिकान ने व्यवस्थित किया था, यानी इस होटल के बसपा विधानसभा प्रत्याशी मालिक ने. साथ ही इस कार्यक्रम में ज्यादातर यह कोशिश की जा रही थी की सारी बातें और हवा वर्तमान सदर विधायक के खिलाफ रखी जाए जो सबसे मजबूत प्रत्याशी हैं और करीब 4 बार इस क्षेत्र से चुनाव जीत चुके हैं. जब इस तरह किसी न्यूज़ चैनल के पूरे कार्यक्रम को एक प्रत्याशी के हाथों गिरवी रखा जाए तो क्या कहा जा सकता है.

अब चैनल के स्ट्रिंगर ने हो सकता हो की जानबूझकर वहां रहने और कार्यक्रम करने की व्यवस्था की हो, जिससे वह बिना पैसे के खर्च अच्छी सुविधा दिलाकर चैनल पर अपने दबदबे का रौब दिखा सके. या फिर हो सकता है चैनल ने पहले से ही सेटिंग कर रखी हो. पर इस प्रकार के काम अभी भी पेड न्यूज़ के स्वरुप में बदलाव के साथ मौजूद होने की झलक देते हैं. जनसंदेश चैनल के इस प्रकार के काम ने जिलों ओवी वैन के साथ हो रहे कार्यक्रमों की हकीकत भी झलकती है.

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...