फैजाबाद के प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने नया अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव के रूप में चुना। वरिष्ठ पत्रकार दादा जेपी तिवारी, त्रियुग नरायण तिवारी, बीएन दास, राजेंद्र पांडेय की उपस्थिति में नई कमेटी का गठन हुआ। इसमें उपाध्यक्ष के पद पर नरेंद्र सिंह, रामतीर्थ विकल, केके मिश्र, चंद्रशेखर सिंह, क्षेत्रीय सचिव के रूप में राम कुमार राय, विवेकानंद पांडेय, देवी प्रसाद वर्मा, विधिक सलाहकार के रूप में यश्वीर सिंह चिन्टू, कोषाध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार विसारिया चुने गए।
कार्यकारिणी में वीएन दास, टीएन तिवारी, जेपी तिवारी, सुरेंद्र अग्रवाल, जेपी सिंह, विकास सिंह, नंद कुमार मिश्र, प्रदीप पाठक, दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत रखे गए। मीडिया प्रभारी का दायित्व राकेश तिवारी को सौंपा गया है। नए अध्यक्ष प्रदीप ने कहा कि इस बार पत्रकारों के लिए कुछ नया होगा। वहीं टीएन तिवारी ने कहा कि इस बार नए पत्रकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन होगा जिससे नए लोगों को पत्रकार के रूप में अपनी छवि बनाने और लिखने की बात बताई जायेगी। इसके बाद सभी पत्रकारों ने पेड न्यूज के विषय में भी खुलकर चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए कोई भी पत्रकार ऐसा न करे जिससे उसके उपर आरोप लगे।
अयोध्या से कुमार कृष्ण की रिपोर्ट.





