अमर उजाला, गोरखपुर से खबर है कि मैनेजमेंट ने डीएनई संजय तिवारी और चीफ रिपोर्टर जितेंद्र पांडेय का तबादला कर दिया है. बताया जा रहा है कि इन दोनों लोगों को फरमान सुना दिया गया है, पर इन लोगों को अभी लेटर नहीं मिला है. प्रबंधन को दोनों लोगों की काफी शिकायतें मिली थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है. संजय तिवारी को बरेली यूनिट में भेजा गया है, जबकि जितेंद्र पांडेय का टिकट मुरादाबाद के लिए काटा गया है.
ये दोनों लोग लम्बे समय से गोरखपुर की पत्रकारिता में सक्रिय रहे हैं. जिसके चलते इन्होंने तमाम दोस्त और दुश्मन भी बनाएं. इन पर कई तरह के आरोप भी लगे, इनकी शिकायतें भी हुई, जिसके बाद अमर उजाला प्रबंधन ने दोनों लोगों को अलग-अलग स्टेशनों का टिकट पकड़ा दिया. दोनों पत्रकार अमर उजाला ज्वाइन करने से पहले गोरखपुर में ही दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे थे.






