जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) से खबर है कि एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट तथा जी नेटवर्क के ऑल इंडिया कलस्टर हेड आशीष सहगल को प्रमोट करके जील के ब्रॉडकास्ट बिजनेस का सेल्स हेड बना दिया गया है. आशीष ने पिछले दिनों ही जील के एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर जॉय चक्रवर्ती, जो यहां से इस्तीफा देकर टीवी टुडे ग्रुप में सीईओ बन गए हैं, से ब्रॉडकास्ट बिजनेस का प्रभार संभाला था.
हालांकि जॉय चक्रवर्ती जील के ब्रॉडकास्ट एवं प्रिंट दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, परन्तु आशीष सहगल केवल ब्राडकास्ट बिजनेस के लिए रिस्पांसिबल होंगे. प्रिंट बिजनेस एड सेल्स के रिवेन्यू हेड जीतेश राजदेव के पास रहेगा.





