Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

ये अफसर खुलेआम कर रहा है चुनाव नियम का उल्लंघन

बाराबंकी। निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव आचार संहिता नियमों की कितनी भी दुहाई दी जा रही हो लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी इसका उल्लघंन करने में बाज नहीं आ रहे हैं। सावित्री बाई फूले शिक्षा बालिका मदद योजना का चेक उनके द्वारा बंटवाया जा रहा है। ऐसे में भाजपा व कांग्रेस तथा सपा ने इसकी शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त उ0प्र0 से कर जिविनि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। अपने कई बहुचर्चित कारनामों से चर्चा में रहे जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी अरुण कुमार दुबे ने वर्तमान में चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाना जारी रखा है। इस वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी की चाहत में बसपा को चुनाव में फायदा पहुंचाना है या फिर अपनी तानाशाही के ठेंगे पर चुनाव आयोग रखना, इसे लेकर कयास लगाये जा रहे हैं।

बाराबंकी। निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव आचार संहिता नियमों की कितनी भी दुहाई दी जा रही हो लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी इसका उल्लघंन करने में बाज नहीं आ रहे हैं। सावित्री बाई फूले शिक्षा बालिका मदद योजना का चेक उनके द्वारा बंटवाया जा रहा है। ऐसे में भाजपा व कांग्रेस तथा सपा ने इसकी शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त उ0प्र0 से कर जिविनि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। अपने कई बहुचर्चित कारनामों से चर्चा में रहे जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी अरुण कुमार दुबे ने वर्तमान में चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाना जारी रखा है। इस वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी की चाहत में बसपा को चुनाव में फायदा पहुंचाना है या फिर अपनी तानाशाही के ठेंगे पर चुनाव आयोग रखना, इसे लेकर कयास लगाये जा रहे हैं।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना के तहत पत्रांक संख्या 42095 के तहत 6 जनवरी को आर्यावर्त ग्रामीण बैंक चन्दौली रोड बाराबंकी की 16 चेक जारी करवाया गया। इसके लिए कुल 80 हजार रुपयों के चेकों को छात्राओं के खाते में भेजने का आदेश दस जनवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा दिया गया। इसी क्रम में श्री दुर्गा विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, सूरजपुर की बैंक ऑफ इण्डिया भीखरपुर शाखा को दस हजार रुपये का चेक (105904) बीती 9 जनवरी को जिविनि ने हस्ताक्षर करके एक छात्रा की खाता सं0 10328 को निर्गत की। इसके अलावा अजीमुद्दीन अशरफिया इस्लामिया इण्टर कालेज की एक छात्रा को चेक संख्या (105908) के माध्यम से उसके खाता नं0 932712373 में दस हजार रुपये प्रोत्साहन धनराशि सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना के अन्तर्गत भेजे गये।

सूत्रों से पता चला है कि जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा सावित्री बाई शिक्षा मदद योजना की ऐसी कई चेक पूरे जनपद के विकास खण्डों अथवा स्थापित इण्टर कालेजों की छात्राओं ने वितरित करवायी गयी हैं। मालूम तो यह भी हुआ है कि बसपा नेताओं की गोद में बैठने वाला यह वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी शिक्षा मदद योजना को अपने चहेते दल के फायदे के लिए उसे हथियार बनाये हुए हैं। ऐसे में साफ है कि यदि चुनाव आयोग इस पूरे मामले की बारीकी से जांच करवा ले तो शिक्षा मदद योजना के चेक वितरण के गड़बड़ घोटाले का खुलासा हो जायेगा। मालूम हुआ है कि चुनाव नियमों का उल्लघंन कर रहे जिविनि के द्वारा चुनाव के समय ऐसी चेक जारी करने के लिए व उन्हें बंटवाने के लिए दूरभाष पर शिक्षकों व कर्मचारियों को उत्पीड़ित भी किया जा रहा है। जबकि ऐसा न करने की बात करने वाले शिक्षकों व शिक्षा कर्मियों को कार्रवाई का भय भी दिखाया जा रहा है।

इस संबंध में दरियाबाद के भाजपा प्रत्याशी सुन्दर लाल दीक्षित, हैदरगढ़ ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष गोकरन प्रसाद तिवारी व सपा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त उ0प्र0 को शिकायती पत्र भी भेजे गये हैं। शिकायककर्ता दलीय नेताओं ने आरोप लगाया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक बसपा का चुनाव प्रचार कर रहे हैं और इसी मुहिम के तहत वह सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजाना की चेक चुनाव नियमों का उल्लघंन करके बंटवा रहे हैं। मांग की गयी है कि चुनाव आचार संहिता से खिलवाड़ करने वाले इस अधिकारी के खिलाफ उसे बाराबंकी से हटाकर कड़ी कार्यवाही की जाये।

बाराबंकी से पत्रकार रिजवान मुस्‍तफा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...