बिहार और झारखंड से जल्द शुरू होने जा रहे नक्षत्र न्यूज से खबर है कि बिहार में कई लोगों ने चैनल ज्वाइन किया है. ए2जेड को सेवा देने वाले ब्यूरोचीफ मनोज नारायण सिंह ने यहां से इस्तीफा देकर नक्षत्र न्यूज ज्वाइन कर लिया है. उन्हें पटना में चैनल का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. मनोज इसके पहले हमार टीवी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अमित कुमार सिंह भी पटना में नक्षत्र न्यूज के साथ जुड़ गए हैं. प्रियंका सिंह ने सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में रांची में नक्षत्र चैनल ज्वाइन किया है. इसके पहले वे देश लाइव से जुड़ी हुई थीं.
इसके अलावा नवीन सिंह ने सीतामढ़ी में रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया है. नवीन इसके पहले हमार टीवी, देश लाइव समेत कई चैनलों से जुड़े रहे हैं तथा तेजतर्रार पत्रकार माने जाते हैं. हाजीपुर में हरिओम उत्तम को नक्षत्र चैनल का रिपोर्टर बनाया गया है. हरिओम पिछले कई सालों से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में सक्रिय रहे हैं.





