गोरखपुर में हॉकर दैनिक जागरण के प्रसार प्रबंधन से परेशान हैं. हॉकरों का आरोप है कि स्थानीय प्रसार प्रबंधन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. इस मामले की जानकारी हॉकर दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त को भी दे चुके हैं. हॉकरों का कहना है कि मेल पर भेजी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद अब वे भड़ास के माध्यम से अपनी बात कानपुर, दिल्ली, नोएडा में बैठे दैनिक जागरण के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाना चाहते हैं. नीचे हॉकरों की दुख-दर्द में लिपटा हुआ पत्र.











