मात्राओं की जरा से हेरफेर से कितना अनर्थ हो जाता है, इसे आप हिंदुस्तान में प्रकाशित एक खबर में देख सकते हैं. हिंदुस्तान, खगडि़या में कोर्ट से संबंधित एक खबर छपी है, जिसमें जज ने एक हत्या के मामले में सात लोगों को आजीवन करावास की सजा सुनाई है. इस खबर में हिंदुस्तान ने 'फास्ट ट्रैक कोर्ट चोर' लिख दिया है. इस खबर से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे जज को चोर लिखा गया हो, जबकि सच्चाई यह है कि यह एक मात्रात्मक गलती है, जिसने अर्थ का अनर्थ कर दिया है. पत्रकार ने 'चार' की जगह 'चोर' लिख दिया है. आप भी देखें हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर.

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.





