: वंदना ने नई पारी इंडिया न्यूज संग शुरू की तो मोहन ने बंसल का हाथ थामा : साधना न्यूज से खबर है कि साधना न्यूज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में काम करने वाले दो युवा और तेजतरार्र कर्मियों ने संस्थान को बाय बोल दिया है. ये दोनों मीडियाकर्मी साधना न्यूज की शुरुआत के साथ ही जुड़े हुए थे. साधना न्यूज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की एसाइनमेंट डेस्क पर काम करने वाली वंदना रावत ने अपनी नई पारी की शुरुआत इंडिया न्यूज संग शुरू की है.
वंदना ने अपनी कार्यकुशलता से साधना में अपना लोहा मनवा रखा था. लेकिन पिछले कुछ दिनों से साधना की अंदरुनी राजनीती से वह काफी आहत चल रही थीं. ऐसे में वंदना ने साधना न्यूज को बाय बोल अपनी नई पारी की शुरुआत इंडिया न्यूज संग शुरू की है. वहीं रायपुर ब्यूरो में कार्यरत रिपोर्टर मोहन तिवारी ने भी साधना न्यूज छोड़ दिया है. मोहन तिवारी भोपाल से चल रहे नए चैनल बंसल मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से जुड़ गए हैं. दोनों युवा और तेजतर्रार कर्मियों का जाना साधना के लिए झटका माना जा रहा है.






