Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अमर उजाला, गोरखपुर के डीएनई व चीफ रिपोर्टर का तबादला

गोरखपुर आजकल कई कारणों से चर्चा में बना हुआ है. दैनिक जागरण और जनसंदेश टाइम्स चर्चा के लिए कम नहीं थे लेकिन अब अमर उजाला के कारण भी चर्चा शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि अराजकता की स्थिति से गुजर रहे अमर उजाला, गोरखपुर के दो वरिष्ठ लोगों पर गाज गिरी है. ये हैं डिप्टी न्यूज एडिटर संजय तिवारी और चीफ रिपोर्टर दीपेंद्र पांडेय. भड़ास4मीडिया को एक मेल के जरिए मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों गोरखपुर में अमर उजाला के एक्जीक्यूटिव एडिटर उदय कुमार जांच पड़ताल करने के उद्देश्य से आए थे.

अमर उजाला प्रबंधन तक गोरखपुर यूनिट को लेकर कई तरह की शिकायतें पहुंची थीं. अमर उजाला गोरखपुर में अराजकता की हालत के बारे में ढेरों प्रमाण प्रबंधन के पास थे. इस यूनिट के एडिटर मृत्युंजय हैं जो सरल सहज व्यक्ति माने जाते हैं. ये भी अपने अधीनस्थ कुछ लोगों पर नियंत्रण नहीं कर पाए. डीएनई और चीफ रिपोर्टर मनमानी पर उतारू हो गए थे. आफिस में कम समय रहना, खबरें ठीक से चेक न होना, कुछ भी छप जाना….. ऐसी शिकायतें आम होने लगी थीं. इन हालात के कारण जूनियर भी बेकाबू होते जा रहे थे.

चुनाव के समय में आंतरिक अराजकता से अखबार का नुकसान हो रहा था. ऐसे में प्रबंधन ने शिकायतों की जांच उदय कुमार से कराने का निर्णय लिया और उदय कुमार ने जांच के बाद दो लोगों के तबादले की सिफारिश की है, ऐसा माना जा रहा है. संजय तिवारी और दीपेंद्र पांडेय को अमर उजाला गोरखपुर में शशि शेखर के जमाने में रखा गया था.  अभी यह पता नहीं चल सका है कि इन लोगों को कब तक और किस यूनिट में जाने को कहा गया है और इनकी जगह पर दूसरे कौन लोग गोरखपुर भेजे जा रहे हैं. अगर आपके पास इस बारे में कोई सूचना हो तो [email protected] पर मेल कर दें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...