राजस्थान लोकसेवा आयोग की तरफ से राज्य में 40 जनसंपर्क अधिकारी और सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. सबसे खास बात ये है कि इस राज्य स्तरीय आवेदन में देश का कोई भी पत्रकार अप्लाई कर सकता है. आवेदन प्रक्रिया भी आनलाइन है. इसके लिए आपको कहीं आना जाना नहीं पड़ेगा. पूरा विवरण आप राजस्थान लोकसेवा आयोग (आरपीएससी) की वेबसाइट पर देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं.
विवरण पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें. अगर विवरण को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसी लिंक पर कर्सर रखकर माउस पर राइट साइड बटन को क्लिक करें और लिंक को सेव एज कर दें.





