खबर है कि माधुरी सिंह फोकस टीवी ज्वाइन करने जा रही हैं. वे डिप्टी मैनेजिंग एडिटर कम चैनल हेड के पद पर आ रही हैं. माधुरी सिंह ने जी टीवी, इनाडू टीवी और सहारा समय में काम किया है. फिलहाल वो पी7 चैनल के साथ जुड़ी हुईं थीं. सहारा समय में लंहबे समय तक काम करने वाली माधुरी सिंह की पहचान एक तेज तर्रार टीवी पत्रकार के रुप में हैं. सहारा अभियान कार्यक्रम में अपनी धारदार रिपोर्टिंग की वजह से उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं. उल्लेखनीय है कि फोकस इन दिनों बदलाव और आपसी विवादों की वजह से चर्चा में है, पिछले दिनों कई वरिष्ठ चैनल से इस्तीफा देकर जा चुके हैं.





