मुंबई से मिल रही एक खबर के मुताबिक शिव सैनिकों ने टाइम्स आफ इंडिया के दफ्तर पर धावा बोल दिया. बताया जाता है कि ये लोग टाइम्स आफ इंडिया में छपी किसी खबर से नाराज थे. टीओआई के अखबार महाराष्ट्र टाइम्स में एक शिवसेना नेता के बारे में खबर छपी थी. करीब तीन सौ की संख्या में शिवसैनिक टाइम्स आफ इंडिया आफिस पहुंच गए और शोरगुल व नारेबाजी करने लगे.
सुरक्षाकर्मियों की सजगता के कारण शिव सैनिक ग्राउंड फ्लोर से उपर नहीं जा पाए. इस कारण कोई बड़ी घटना होने से बच गई. लेकिन मीडिया के प्रति शिव सेना की आक्रामकता से मुंबई समेत पूरे देश के मीडियाकर्मियों में रोष है.





