राज्य सभा टीवी से खबर है कि सीनियर एंकर अनुराग मुस्कान ने इस्तीफा दे दिया है. वे कुछ समय पहले ही स्टार न्यूज से इस्तीफा देकर राज्य सभा पहुंचे थे. अनुराग अब अपनी मुस्कान के साथ इंडिया टीवी पहुंच गए हैं. अनुराग के राज्यसभा टीवी छोड़ने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, परन्तु बताया जा रहा है कि पत्रकारिता की आजादी ना होने के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है.
आर्यन टीवी जमशेदपुर से खबर है कि रिपोर्टर लाला जबी को कार्यमुक्त कर दिया गया है. लाला को कार्यमुक्त किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पर बताया जा रहा है कि आंतरिक राजनीति की वजह से ये कदम उठाया गया है. लाला की जगह नीलेश को जमशेदपुर का नया रिपोर्टर बना दिया गया है.





